पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा : अम्बिकापुर जिले में 14123 अभ्यर्थी हुए शामिल, 2904 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा का आयोजन रविवार 24 अप्रैल 2022 को किया गया। पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में 14 हजार 123 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 2904 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में इस परीक्षा के आयोजन के लिए अम्बिकापुर में 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे । परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत ने बताया कि पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में शामिल होने 17 हजार 27 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 14123 ने परीक्षा दी और 2904 ने परीक्षा नहीं दी।


Related posts