राष्ट्रीय स्तर पर दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को नारी शक्ति अवार्ड से किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

डॉ नायक ने कहा – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज पूरे देश में

डॉ. किरणमयी नायक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला दादा साहब फाल्के आईकॉन अवार्ड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

राष्ट्रीय स्तर पर दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से आयी है, और इस अवार्ड में दो महिला सांसद, चार विधायक, टीवी आर्टिस्ट उषा नागकर्णी, हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नामचीन हस्तियां थी, मॉरीशस से एम्बेसडर भी आयी हुई थी।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज पूरे देश मे हो रही है जो यहां पर महिलाओं के साथ तेज गति से न्याय कर रही है, सिविल कोर्ट के पावर का जो उपयोग करके महिलाओं को तत्काल न्याय दिया जा रहा है। ऐसा पूरे देश मे कहीं नही हुआ है, इसी कारण छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!