जशपुर जिले के 4702 कृषि मजदूर के प्रथम किश्त के रूप में 94 लाख 4 हजार राशि की गई अंतरित, छत्तीसगढ़ शासन की योजना की प्रशंसा करते हुए हितग्राहियों ने दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को मदद देने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना संचालित कर योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि जारी की है।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के पंजीकृत 4702 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किश्त के रूप में 94,04,000 की राशि अंतरण किया गया है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत जशपुर के 264, मनोरा के 206, दुलदुला के 289, कुनकुरी के 648, कांसाबेल के 248, फरसाबहार के 705, बगीचा के 395 एवं पत्थलगांव के 1710 हितग्राहियों के खातें में 2-2 हजार की राशि अंतरित की गई है। हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए यह योजना लाभदायक है और आर्थिक संबल मिलता है।

Related posts