छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को महज छ: घंटे के अंदर गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में,

आरोपी राम कुमार यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 354,354(घ)(1) भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 मई 2022 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राम कुमार यादव निवासी कटघरी बुरी नियत से,  इशारा कर हाथ पकड़ कर छेड़-छाड़ कर रहा था. प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 354, 354 (घ) (1) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

प्रकरण महिला संबंधी होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम अकलतरा द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबन्दी कर आरोपी रामकुमार यादव निवासी कटघरी थाना अकलतरा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुध्द अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 28 मई 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केंवट, सहायक उपनिरीक्षक विजय शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, लक्ष्मीकांत कश्यप आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts