आकाशीय बिजली से 7 प्रभावित लोगों का ईलाज प्रशासन करा रहा है प्राथमिकता से

Advertisements
Advertisements

3 लोगो की मृत्यु की प्रारंभिक सूचना है, गंभीर घायलों को भेजा जा रहा है अम्बिकापुर अस्पताल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्ना तहसील क्षेत्र में आज आकाशीय बिजली से प्रभावित तीन लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें 2 पुरुष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल हैं। जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र के 10 लोगों को आकाशीय विजली मार दिया है। प्रभावित 07 मरीजों का इलाज बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ हॉस्पिटल में किया जा रहा है। विकास खंड चिकित्सा अधिकारी के अनुसार 07 की हालत खतरे से बाहर है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों का प्राथमिक से इलाज कराया जा रहा है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बगीचा विकासखण्ड के बुर्जूडीह ग्राम में बाजारडांड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी है। साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या मे लोग एकत्रित थे। अचाकन आकाशीय बिजली का प्रकोप होने से दो दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आकर झूलस गये है। दुर्घटना में घायलों को 108 की मदद से इलाज हेतु अस्पताल लाया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!