तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, तीर से हिट किया टार्गेट

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!