कुनकुरी, तपकरा, लवाकेरा स्टेट हाईवे, दमेरा से चराईडाड़ एवं चराईडाड़ से बगीचा सहित अन्य राजमार्गो में किया जा रहा मरम्मत कार्य

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जशपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न मार्गो के स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुनकुरी तपकरा लवाकेरा स्टेट हाईवे, दमेरा से चराईडाड़ एवं चराईडाड़ से बगीचा सहित अन्य राजमार्गो में कार्य निर्माणाधीन है। साथ ही उक्त मार्गो में ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा स्टेट हाईवे का निर्माण अनुबंधित ठेकेदार बारबरीक प्रो. लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। जिसके अंतर्गत किलोमीटर 4 से 12 तक जी.एस.बी. 9 नग पाईप पुलिया एवं 2 नग स्लेब कलवर्ट का कार्य कराया गया है। स्वीकृति मिलने पर त्वरित गति से कार्य किया जाएगा। वर्तमान में उक्त मार्ग में मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया गया है। उक्त स्टेट हाईवे मार्ग में किलोमीटर 1 से 29.40 किलोमीटर तक का मार्ग जशपुर संभाग के अंतर्गत है। इसी प्रकार 26.80 कि.मी. मार्ग सीजीआरडीसीएल से अनुबंधित है। 2.60 किलोमीटर मार्ग सी.आर.एफ. में स्वीकृत है एवं शेष 13.80 किलोमीटर मार्ग पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत सीजीआरडीसीएल में स्वीकृत है।

दमेरा से चराईडाड़ मार्ग के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग  का निर्माण कार्य 2019 से प्रारम्भ हुई थी। कार्य को नये सिरे से शुरू करने के लिए वन विभाग से अनुमति हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण कर पंजीयन किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 44 बिन्दु की जानकारी विभाग द्वारा प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसी प्रकार चराईडाड़ से बगीचा सड़क मार्ग में किलोमीटर 1 से  32 किलोमीटर तक का मार्ग जशपुर संभाग अन्तर्गत है। जिसमें अनुबंधित ठेकेदार द्वारा 10 किलोमीटर मार्ग में बी.टी. कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग में लगभग 3000 मीटर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य जीएसबी. डब्ल्यू.एम.एम. एवं बी.टी. का कार्य भी जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में मार्ग मरम्मत का कार्य अनुबंधित ठेकेदार द्वारा करा लिया गया है। उक्त मार्ग में 32 किलोमीटर तक आवागमन में कोई परेशानी नही है। शेष 33 से 56 किलोमीटर तक का भाग पत्थलगांव संभाग का हिस्सा है जिस पर भी मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!