जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी एवं दुलदुला में किए जा रहे गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण, गिरदावरी कार्य गंभीरता से करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड  के ग्राम दुलदुला एवं कुनकुरी के  ग्राम खंडशा  में  किसानों के खेतों में किए जा रहे गिरदावरी कार्य का  निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा किसानों से चर्चा कर फसल स्थिति एवं खाद-बीज की उपलब्धता के सबंध में जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किसानों द्वारा ली गई फसल के वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, कृषि एवं पंचायत सचिव की संयुक्त टीम द्वारा फील्ड में जाकर गिरदावरी कार्य गंभीरता से करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने  अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाईन प्रविष्टि भी प्राथमिकता से करने के लिए कहा। 

Related posts