दो अलग-अलग हादसे में बुजुर्ग सहित 2 लोग जख्मी, दोनों को सिर पर लगी है गंभीर चोट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज – गुमला

गुमला सदर थाना में शनिवार की रात्रि दो अलग-अलग हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना चेटर स्थित शिव मंदिर के पास की है, गंभीर अवस्था में एक बुजुर्ग सड़क के किनारे गिरा हुआ था, जिसे सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। गश्ती पर निकली पुलिस की टीम के द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग को चोट कैसे लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही बुजुर्ग की पहचान हो सकी थी, लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर पहुंचे मजदूर नेता जुम्मन खान ने अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात करते हुए बुजुर्ग के इलाज में सहयोग किया।

जबकि दूसरी घटना जिला मुख्यालय स्थित दुनदुरिया धर्मशाला के समीप घटी। स्कूटी सवार असनी गांव निवासी बीरबल लकड़ा एक मवेशी से बचने के क्रम में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है।

Related posts