ऐतिहासिक लालबाग मैदान अब रात्रि में रोशनी से होगा जगमग, कलेक्टर ने किया लालबाग में हाईमास्ट लाईट व्यवस्था का निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जगदलपुर. कलेक्टर रजत बंसल ने बुधवार रात्रि को लालबाग मैदान में लगाए गए हाईमास्ट लाईट का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से भी लाईट की व्यवस्था के उपरांत मैदान में खेल गतिविधियों में वृद्धि करने और मैदान में असमाजिक तत्वों को दूर रखने के संबंध में चर्चा की। ज्ञात हो कि लालबाग मैदान में रात्रिकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए इसके चारों तरफ हाईमास्ट लाईट से जगमग किया गया है। इसके लिए लगभग 84 लाख रुपए की लागत से 30-30 मीटर ऊंचे खंबों पर 8 हाईमास्ट लगाए गए हैं। लगभग 10.50 लाख रुपए के एक हाईमास्ट में 350 वाट के 20 एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जगदलपुर प्रवास के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रेमकुमार पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!