सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु 28 से 30 सितम्बर 2022 तक प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित

Advertisements
Advertisements

विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट का किया जा सकता है अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद के दिशा निर्देशन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, जशपुर, पतराटोली, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु संविदा भर्ती के तहत विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु  28 सितंबर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक के पद शामिल है। प्रत्यक्ष साक्षात्कार जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में  आयोजित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट  www.jashpur.nic.in एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!