जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम बंगुरूकेला के हाट-बाजार में बाल संदर्भ शिविर लगाया गया, मध्यम कुपोषित बच्चों का इलाज करके दी गई दवाईयॉ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

महिला बाल विकास के द्वारा विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड के बंगुरूकेला के हाट-बाजार में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 7 मध्यम कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांच एवं 3 गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य जांच करके दवाई दी गई। साथ ही बच्चों एनआरसी सेंटर में रखकर बच्चों का इलाज करवाने के लिए पालकों  दिशा-निर्देश दिया गया।

Related posts