कुनकुरी नगर के बस स्टैण्ड में भाजुमो कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं बिगड़ रही कानुन व्यवस्था का लगाया आरोप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल कुनकुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला नगर के बस स्टैण्ड में दहन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या, छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों, नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध, इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के विरोध में पुतला दहन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 4 वर्षों के इस कांग्रेस की सरकार में प्रदेश की जनता अपराध, अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है। आक्रोशित है परेशान है। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत सभी मण्डलों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न किया है।

पुतला दहन के कार्यक्रम में कुनकुरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा के साथ घनश्याम होता, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, नितेश पारीक, महामंत्री बॉबी ताम्रकार चाणक्य चौहान, मनोज ठाकुर, राहुल सिंह, मोहित, दीपक, भास्कर, श्रवण भगत, दिवेश नायक, आकाश वाजपेई, आदि सम्मिलित रहे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!