जशपुर कलेक्टर ने ली गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक: गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं खाद निर्माण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी जशपुर श्री जितेंद्र उपाध्याय, उपसंचालक कृषि  विभाग, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं पशुपालन, सहकारी समिति, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक सहित अन्य  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने  विकासखंडवार  स्वीकृत, प्रारंभ एवं अप्रारंभ गौठानो की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत सभी गौठानो को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों की स्थिति, गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो मे नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राथमिकता से लाभ मिलना चाहिए। इस हेतु सभी गौठानो मे गोबर क्रय, खाद निर्माण एवं वर्मी खाद के विक्रय में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

 कलेक्टर ने शत प्रतिशत सभी गौठानो में प्रत्येक पखवाड़े  30 क्विन्टल गोबर खरीदी की मात्रा सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस हेतु उन्होंने ग्रामीण पशुपालकों व किसानों  को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने  गौठान में वर्मी टाका भराव स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार शेड व टाका निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने  गौठानो में खाद निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही टाको में भरे निर्मित खाद का शीघ्रता से छनाई एवं पैकेजिंग करने की बात कही। उन्होंने गौठान में निर्मित खाद, सुपर कंपोस्ट सहित अन्य उत्पादों का पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कार्य को गंभीरता से पूर्ण करने की बात कही। जिससे उत्पादित खाद की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके।

इस दौरान कलेक्टर श्री मित्तल ने जैविक खाद विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को जैविक खाद का प्राथमिकता से विक्रय कराने की बात कही। इस हेतु निर्मित खाद का गौठानो से उठाव कर समितियों में भंडारित करने के लिए कहा। जिससे किसानों को वर्मी खाद आसानी से प्राप्त हो सके। साथ ही आवश्यकतानुसार समितियों की पुनः मैपिंग कराने के लिए कहा।

कलेक्टर ने विभाग के माध्यम से किसानों को जैविक खाद की उपयोगिता एवं लाभ की जानकारी देकर उन्हें खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी करना, खाद निर्माण, खाद विक्रय,  समूह की महिलाओं को लाभांश दिलाना या एक  चक्र के विभिन्न चरण है। चक्र को सुचारू रुप से संचालित करने हेतु सभी चरणों में  बेहतर कार्य करना आवश्यक है। श्री मित्तल ने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से गौठानो का निरीक्षण करने एवं संबंधित सचिवों आरएईओ की बैठक लेकर योजना में बेहतर रिजल्ट लाने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!