जशपुर जिला के पदोन्नति प्राप्त 5 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री शांति प्रमोद टोप्पो, श्री सहबीर राम भगत, श्री बिरद साय पैंकरा, श्री भिनसेंट टोप्पो एवं श्री तारेश्वर राम प्रधान को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक श्री शांति प्रमोद टोप्पो, श्री सहबीर राम भगत, श्री बिरद साय पैंकरा, श्री भिनसेंट टोप्पो एवं श्री तारेश्वर राम प्रधान को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 10.11.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविषंकर (भा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।       

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!