एकल अभियान श्रीहरि सत्संग समिति के व्यास कथाकारों का 30 दिवसीय प्राथमिक वर्ग लोरो में होगा आयोजित

19 नवम्बर शनिवार को अतिथियों की उपस्थिति में होगा शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

एकल अभियान श्री हरि सत्संग समिति भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के व्यास कथाकारों का 30 दिवसीय प्राथमिक वर्ग एकल अभियान के अंचल केन्द्र लोरो में आयोजित किया जा रहा है। इस प्राथमिक वर्ग में लगभग 40 व्यास कथाकारों के सम्मिलित होने की जानकारी मिली है। एकल अभियान अपनी पंचमुखी शिक्षा प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, ग्रामविकास, जागरण शिक्षा, संस्कार शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण अंचल के विकास के लिये अभियानरत है।

इस व्यास कथाकार प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ 19 नवम्बर 2022 शनिवार को अपरान्ह 2 बजे अंचल कार्यालय लोरो (पतराटोली) में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री प्रचारक श्री योगेश वापट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा की जायेगी। इस समारोह में संभाग सचिव छ.ग. संभाग अमर लालवानी, ग्राम स्वराज प्रभारी छ.ग. संभाग कोमल सिंह राजपूत, वार्ष्णेय जयसवाल अम्बिकापुर, विनोद अग्रवाल अम्बिकापुर अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगें।

इस अवसर पर एकल अभियान उत्तर छत्तीसगढ़ भाग के समस्त समिति पदाधिकारी, सेवाव्रती कार्यकर्ता, व्यास कथाकार एवं आचार्यगण सम्मिलित होंगें। इस आयोजन की व्यवस्था की तैयारी एवं विचार विमर्श को लेकर कुनकुरी कल्याण आश्रम में एक बैठक गुरूवार को रात्री में एकल अभियान भाग समिति की सम्पन्न हुई थी।

Related posts