जशपुर: विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गम्हरिया में स्वच्छता रन का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विश्व शौचालय दिवस के अवसर में कलेक्टर डॉ. श्री रवी मित्तल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। स्वच्छता रन में ग्रामीणों के साथ साथ स्कुली बच्चे, पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छाग्राहीयों एवं जय हो जशपुर की टीम ने दौड में भाग लिया। जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत गम्हरिया में स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव एवं नियमीत उपयोग का शपथ लिया गया।

Related posts