हैण्डलूम व हैण्डीक्राफ्ट मेला के समर्थन में आये समाजसेवी विजय गुप्ता: कहा जब तक है परमीशन तब तक क्राफ्ट मेला का होगा कुनकुरी नगर में संचालन, कहा नगर के व्यापारी करे आत्मचिंतन और भी बहुत कुछ …….देखे वीडियो…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर में हैण्डीक्राफ्ट व हैण्डलूम प्रदशनी मेला को लेकर व्यापारी संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है। विरोध स्वरूप व्यापारियों द्वारा सप्ताह भर में दो बार एसडीएम कुनकुरी को मेला संचालन बंद करने हेतु पत्र भी दिया गया है। मेला संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने से व्यवसायियों में आक्रोश पनप रहा है। इसी क्रम में अब समाज सेवी विजय गुप्ता भी मेला संचालन को लेकर मेला के समर्थन में उतर आये है।

समाजसेवी विजय गुप्ता व्यापारियों द्वारा मेला के विरोध करने की जानकारी मिलते ही गुरूवार की दोपहर मेला संचालक मोहम्मद अफरोज से मिलने मेला स्थल पर पहूंचे। श्री गुप्ता द्वारा मेला संचालक से मेला संचालन के समय अवधि की जानकारी ली। मेला संचालक अफरोज द्वारा मेला संचालन के लिये प्रशासन से 1 जनवरी 2023 तक स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। जिसके बाद विजय गुप्ता ने स्वीकृति अवधि तक मेला संचालन में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। मेला संचालन से कुनकुरी के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने की बात पर समाजसेवी विजय गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों को आत्मचिंतन करना चाहिए की उनका व्यापार क्यो नही चल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!