सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेशित बालिकाओं को वितरित की गई सायकिलें !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय करडेगा में जनपद पंचायत सदस्य सुदर्शन नायक, सरपंच ग्राम पंचायत करडेगा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, अभिभावक, प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में नव प्रवेशित बालिकाओं को साइकिल प्रदाय किया गया।

बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुगमता के उद्देश्य से संचालित इस योजना में सायकल प्राप्त कर उत्साहित छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब वे सुविधापूर्वक समय पर नियमित विद्यालय आ सकेंगी और उनकी पढ़ाई भी ठीक ढंग से हो सकेगी।

Related posts