ब्रेकिंग: निजी भूमि पर अवैध कटाई, राजस्व विभाग कुनकुरी ने जप्त किये 61 खम्हार के पेड़

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. विकास खण्ड कुनकुरी के ग्राम घटमुण्डा निवासी बाबुलाल गुप्ता पिता जानकी साव के राहुल वाटिका में अवैध रूप से काटे गये 61 खम्हार पेड़ों की जानकारी मिलने के बाद कुनकुरी एसडीएम रवि राही स्थानीय वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ मौके पर पहूंचे और अवैध रूप से काटे गये पेड़ों की जप्ती बनाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, वनपाल के साथ राजस्व विभाग से तहसीलदार कुनकुरी सूर्यकांत साय, एवं राजस्व कर्मचारी सम्मिलित रहे। जप्ति कार्यवाही के बाद अवैध लकड़ी सुपूर्दनामें में दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!