आगामी पंचायत उपचुनाव 2023 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा मतदान होने वाले ग्राम नरियरा एवं मुलमुला में निकाला गया फ्लैग मार्च.

पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई आम नागरिकों से

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : आगामी पंचायत उपचुनाव 2023 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आम जनता में विश्वास अर्जित करने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक रूप से थाना मूलमुला क्षेत्र के ग्राम नरियरा और थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम तिलाई में फ्लैग मार्च किया गया।

इस फ्लैग मार्च में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया। साथ ही आम जनता से कल शांतिपूर्वक मतदान करने एवं व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Related posts