कानून व्यवस्था समीक्षा : बस्तर संभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था स्थिति की निगरानी एवं नियंत्रण हेतु प्रशासन, पुलिस एवं सर्वसम्बंधित विभाग द्वारा की जा रही त्वरित एवं सख्त कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बस्तर

● आज दिनांक 09.01.2023 को श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं श्री चंदन कुमार प्रभारी कमिश्नर द्वारा बस्तर संभाग के समस्त जिलादण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षकगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण एवं संबंधित मैदानी अधिकारियों का Online  बैठक के माध्यम से कानून व्यवस्था की वर्तमान परिस्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश।

● समीक्षा बैठक के दौरान बस्तर संभाग अंतर्गत समस्त जिलों में निर्मित हो रही कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण तथा उसके निराकरण हेतु जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय ‘‘संवाद एवं समाधान शिविर’’ आयोजित की जाकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिकगण, राजनैतिक, समाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिगण व सर्व सम्बंधितों के सहभागीदारी से उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

● बस्तर संभाग अंतर्गत क्षेत्र की जनता के मंशानुरूप शांति, कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु अराजकता एवं भ्रम फैलाने वाले व्यक्ति, समुह एवं संगठनों के विरूद्ध सख्त विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की जाऐगी।

● श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि विभिन्न प्रकार के आयोजन, रैली एवं प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों द्वारा यदि किसी प्रकार की गैरकानूनी तथा हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ आयोजक को भी जिम्मेदार ठहराते हुये उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जावेगी।

● दिनांक 09.01.2023 को कानून व्यवस्था समीक्षा हेतु श्री चंदन कुमार प्रभारी कमिश्नर बस्तर संभाग एवं श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के द्वारा आहूत की गई इस बैठक में मुख्य वनसंरक्षक, जगदलपुर श्री मो. शाहिद, मुख्य वनसंरक्षक, कांकेर श्री राजू, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर श्री बालाजी राव, पुलिस उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, बस्तर संभाग के समस्त जिलादण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षकगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!