जशपुर कलेक्टर ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण की कार्य प्रगति के संबंध में अधिकारियों ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण के संबंध में बैठक लेकर कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन, सहित उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, उद्योग विभाग एवं  एनआरएलएम के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले में रीपा  हेतु चिन्हांकित गौठानों में निर्मित किए जा रहे विभिन्न शेड एवं अन्य अधोसरंचना की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए  निर्माण के कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही इन केंद्रों में  संचालित की जाने वाली आजीविका गतिविधियों हेतु चयनित महिला समूह का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने  की बात कही। साथ ही कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट एवं टाऊ जैसे अन्य फसलों के प्रसंस्करण को भी रीपा में शामिल करने के निर्देश दिए ।

Related posts