जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6.4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम कुलाडोर निवासी स्व. अमित कुजूर की सर्पदंश के कारण 07 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता संदीप कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडाड़, निवासी स्व. अग्नेस तिर्की नदी के पानी में में बहकर डूबने के कारण 12 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता ज्योतिपुष्पा तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!