रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने आजीवन दीन-दुखियों की अथक सेवा की। वह अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और पूरी दुनिया को मानवता और शांति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ र्गइं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री बघेल ने कहा कि मदर टेरेसा के जीवन मूल्य हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
Related posts
-
हनुमान अंश’ ने छुआ CM साय का दिल! नीम करौली बाबा की सेवा-भक्ति से प्रभावित मुख्यमंत्री ने किया टैक्स फ्री का ऐलान, बोले—नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ेंगी ऐसी फिल्में
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी... -
ओवररेटिंग और अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा! 190 की शराब 200 में बेचने का खुलासा, कांकेर में 4409 बोतलें बरामद—तीन अफसर निलंबित
अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित महासमुंद... -
ट्रैफिक पर अब और पैनी नजर! रायपुर में ITMS का होगा बड़ा विस्तार, कैमरों से सर्वर तक अपग्रेड होंगे संसाधन, नई सड़कों-जंक्शनों पर भी बढ़ेगी निगरानी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई...
