बड़ी खबर : पुलिस विभाग में भी जन समस्या से अवगत होने लगेगा जनदर्शन, होगा समस्याओं का निराकरण

जिला मुख्यालय सहित अनुविभागीय मुख्यालय में होगा जनदर्शन का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं से अवगत होकर उसके निराकरण करने हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश दिये गये है। इस निर्देश के परिपालन में जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक स्वयं तथा अनुविभाग स्तर पर सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अपने कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगें। इसके अतिरिक्त पूर्वानुसार कार्यालय में उपलब्ध रहने पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगें।

जनदर्शन कार्यक्रम के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर द्वारा जारी आदेश देखे किस किस दिन कहां लगेगा जनदर्शन.

Related posts