शिवरीनारायण माघ पुर्णिमा मेला में लगाई गई पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था : मेला ड्यूटी में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 06 उप पुलिस अधीक्षक, 15 निरीक्षक, 43 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 61 प्रधान आरक्षक, 243 आरक्षक/महिला आरक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी.

Advertisements
Advertisements

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, को सम्पूर्ण मेला व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया

शिवरीनारायण के 06 प्रमुख जगहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया

जिले के प्रमुख चौराहों अम्बेडकर चौक, नटराजन चौक एवं बॉम्बे मार्केट में फिक्स पॉईंट ड्यूटी लगाई गयीं है

असमाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने हेतु आउटर एवं शहरी क्षेत्रों मे पेट्रोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घण्टे पैनी निगाह रखेंगे

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : दिनांक 04 फरवरी 23 से शिवरीनारायण में 15 दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 18 फरवरी 2023 तक चलेगा। दिनांक 04 फरवरी 2023 के संध्या 06:00 बजे से दिनांक 05 फरवरी 2023 की देर रात्रि तक माघ पूर्णिमा के अवसर पर दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के लिए भारी संख्या में आने की संभावना है। साथ ही मेले में आस-पास के जिलों से दुकानदार अपनी दुकाने लेकर आते हैं, मनोरंजन के लिए सिनेमा, गीत कुआं, चिड़िया घर, झुला, सर्कस आदि लगाए जाते हैं, साथ ही बर्तन, कपड़े एवं सराफा की दुकाने भी मेले में लगायी जाती है।

इस दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जाजगीर-चांपा को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुये 03 चरणों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम चरण में दिनांक 04 फरवरी 23 से 05 फरवरी 2023 तक 04 उप पुलिस अधीक्षक, 09 निरीक्षक, 19 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक 26 प्रधान आरक्षक एवं 55 आरक्षक/महिला आरक्षक व 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी, द्वितीय चरण दिनांक 06 फरवरी 23 से 11 फरवरी 23 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 03 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक 19 प्रधान आरक्षक एवं 33 आरक्षक/महिला आरक्षक एवं 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी एवं तृतीय चरण में दिनांक 12 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2023 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 03 निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक एवं 35 आरक्षक/महिला आरक्षक एवं 40 नव आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने एवं प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु प्रमुख स्थानों जैसे नटराज चौक, शबरी चौक, केरा रोड, पॉइंट ब्रिज,  बाबा घाट एवं खरौद रोड में सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये है जिसका नियंत्रण मेले में स्थापित पुलिस कन्ट्रोल रूम से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नगर के प्रमुख स्थानों पर फिक्स पीकेट्स के रूप में भी बल पर्याप्त मात्रा में तैनात किया गया है। साथ ही आउटर एवं शहर के अंदर पेट्रोलिंग पाटी की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रत्येक 24 घंटे सघन रूप से पेट्रोलिंग करेगें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!