मामूली बात को लेकर अपचारी बालक ने कर दी युवक की हत्या, अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर भेजा गया बाल संप्रेषण गृह, जाने क्या है पूरा मामला ………. ?

चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध 302 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.

थाना बागबहार चौकी कोतबा क्षेत्र की घटना,

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 जनवरी 2023 को दोपहर लगभग 03:00 बजे मृतक कोतबा क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद 17 वर्षीय बालक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान नाराज होकर 17 वर्षीय बालक ने मृतक को धक्का देकर गिरा दिया एवं उसके पेट में लगातार पैर से वार कर चोंट पहुंचाया। चोटिल युवक को ईलाज हेतु रायगढ़ ले जाया गया, बाद में ज्यादा तबियत खराब होने से मेकाहारा रायपुर में ईलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मृत्यू हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यू पेट में लगातार प्रहार करने से मौत होना लेख करने पर अपचारी बालक के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान के चौकी कोतबा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये अपचारी बालक उम्र 17 साल को संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उसे दिनांक 08 फरवरी 2023 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं संरक्षण में लेने में चौकी प्रभारी कोतबा सहायक निरीक्षक एन.पी.साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts