रायगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम मॉडल कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के पश्चात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम कॉलेज भी खुलने जा रहा है। रायगढ़ जिले में पहला कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से प्रारंभ होगा। लाइवलीहुड कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम की क्लासेज लगेंगी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पूर्व सारी तैयारी पूरी की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार ने कमजोर वर्ग एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है। जिसका लाभ प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उठा रहे हैं।

स्कूली शिक्षा के साथ अब अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए योजना को विस्तार देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से खोले जा रहे हैं। जिससे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!