जशपुर : अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला रोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए जारी अधिसूचना की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके तहत् अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन 15 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। जशपुर जिला के ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहते हैं वे अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट www.joinindiarmy.nic.in  पर कर सकते हैं। 

पंजीयन हेतु एक हेल्प डिस्क भी स्थापित किया गया है जिसके द्वारा आवेदक अपने प्रश्नों की जानकारी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in jiahelpdesk2023@gmail.com या मोबाईल नम्बर 7996157222 पर सपर्क कर सकते है। साथ ही किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Related posts