जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मठपहाड़ निवासी स्व. जयप्रकाश तिर्की की तालाब के पानी में डूबने से 05 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी मिला तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम अमेराटोली निवासी स्व. आभा खाखा की सर्पदंश से 25 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मितका के पति प्रवीण खाखा हेतु 4 लाख रूपए, कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम जोरातराई निवासी स्व. राजकुमार की पानी में डूबने से 21 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सत्यवती हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts