भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह

Advertisements
Advertisements

अधिवेशन में आए नेताओं से जनता पूछ रही हैं, घोषणा-पत्र के वादे कब पूरे होंगे – डॉ. रमन सिंह

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, चर्चा के दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बूथ को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया।

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए शौचायल बने, रसोई गैस मिला, किसानों के लिए योजनाएं बनाने का काम हुआ। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, गांव और किसानों की तरक्की का काम बीजेपी के शासन में हुआ।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने कभी विकास के लिए कुछ नहीं सोचा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में रायपुर आए नेताओं पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि अधिवेशन में ये कांग्रेस के वही नेता हैं जो 2018 में आए थे। जनघोषणा पत्र में इन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे। आज जनता पूछ रही है जन घोषणा पत्र के वादे कब पूरे होंगे ?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!