जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने बैंक लिंकेज, बीसी सखी के कार्य सहित बीमा सखी द्वारा लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में बी.पी.एम., एरिया कॉडिनेटर एवं पी.आर.पी. समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैंक लिंकेज, बीसी सखी के कार्य सहित बीमा सखी द्वारा लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ श्री मण्डावी ने स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठन निर्माण के साथ-साथ एमआईएस को पूर्ण करने के लिए कहा है साथ ही वर्ष 2021-22 के लक्ष्य को दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts