आज तक कुल 101 से अधिक हाइवे में दुर्घटनाग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर
जशपुर : हाइवे पेट्रोल पुलिस जशपुर 24 घंटे लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में निरंतर पेट्रोलिंग करती है। हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है। जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को जागरूक कर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन के प्रारंभ दिनांक से आज तक कुल 101 से अधिक हाइवे में दुर्घटनाग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।
इसी तारतम्य में आज 21 मार्च को हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान पतराटोली दुलदुला में अपनी मोटर साइकिल से अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हुए दो लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर 108 वाहन की सहायता से उप स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला पहुंचाया गया। इस कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सहायक उप निरीक्षक बरन साय,, आरक्षक 716 पवन चौहान, आरक्षक 739 आनंद तिर्की की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।