सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जिला शहित पूरे प्रदेश में आई खुशहाली : जशपुर के घोलेंग में विधायक विनय भगत की उपस्थिति में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ आयोजित

Advertisements
Advertisements

विधायक ने रीपा परिसर में महात्मा गांधी के प्रतिमा का किया अनावरण

रीपा के माध्यम से हुनरमंद लोगों को स्वरोजगार कराया जा रहा उपलब्ध – सीईओ जिला पंचायत  श्री यादव

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुंगेली के सरगांव में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों को दी बड़ी सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले के जशपुर विकासखण्ड के घोलेंग गौठान में विधायक जशपुर विनय भगत की उपस्थिति में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, मनोरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, समाजसेवी सूरज चौरसिया, अजय गुप्ता,  अमित महतो, अनिल किस्पोट्टा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि,  अधिकारी कर्मचारी, समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक श्री भगत सहित सभी अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में माल्यार्पण , दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विधायक श्री भगत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को  संबोधित करते हुए कहा कि जनहितैषी मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में विकास का कार्य प्रारंभ हुआ था जो की निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना अब धीरे धीरे मूर्त रूप ले रहा है। उनकी कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के साथ साथ जिले में भी परिवर्तन दिख रहा है। महिलाएं सक्रिय होकर आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रही है। जिससे जशपुर की अपनी एक अलग पहचान बन गयी है।  श्री भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 4 साल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाया है।  सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दिलाया। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की बोनस राशि किसानों के खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाता है। जिससे हर वर्ष किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है।  साथ ही वनोपज एवं  कोदो कुटकी रागी जैसे फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बन गई है। गोधन न्याय योजना के द्वारा गोबर से खाद निर्माण  कर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण दूध के साथ ही गोबर व गोमूत्र विक्रय से भी आय अर्जित कर रहे है। श्री भगत ने कहा कि  गौठान महिलाओं के लिए आय का स्त्रोत बन गया है। अब गौठानो को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया गया है। जहां विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हो रहा है। घोलेंग रीपा केंद्र में महिलाएं विभिन्न आचार, महुआ के स्वादिष्ट व पौष्टिक उत्पाद तैयार कर रही है। जिनमें लड्डू, कैंडी जैसे अनेक व्यंजन शामिल है। साथ ही इन उत्पादों की गुणवत्ता बाजार में मिलने वाले बड़ी कम्पनियों द्वारा बनाए उत्पादों के जैसी ही है। उन्होंने सभी महिलाओं की उत्पादों की गुणवत्ता को इसी प्रकार बनाए रखने, खूब मेहनत करने एवं दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि आज जशपुर जिले सहित पूरे राज्य के  किसान, युवा, महिला पुरुष, बुजुर्ग  सहित सभी वर्ग के लोग खुशहाल है। जो की राज्य के खुशहाली का प्रतीक है। ग्रामीणों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिससे हमारे पूर्वजों का सपना सच हो रहा है।

सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा  रीपा के माध्यम से हुनरमंद लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा है। रीपा में महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर  आत्मनिर्भर बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि घोलेंग के ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र मे समूह की महिलाओं द्वारा आचार, नमकीन, महुआ के लड्डू सहित अन्य उत्पाद  तैयार किए जा रहे है। जिनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि सरकार की रीपा योजना लाने का उद्देश्य भी यही था। हुनरमंद व्यक्ति रीपा से जुड़कर स्वावलंबी बन रहा है। जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाएं सशक्त होंगी व आर्थिक रूप से सुदृढ भी बन पाएंगी।  श्री यादव ने बताया की घोलेंग पंचायत की महिलाओं द्वारा यूनिक शॉल का निर्माण किया जाता है। उन्हें भी रीपा से जोड़ा जा रहा है।  इस हेतु उन्हें आवश्यक सामग्री एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूह को अच्छे से कार्य करने एवं जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश के रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक श्री  विनय भगत  सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने घोलेंग के रीपा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय भरोसे के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु  राज्य के सभी जिलों में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों हेतु संचालित न्याय योजना के तहत बोनस राशि का भुगतान कर बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की  आज का सम्मेलन भरोसे का सम्मेलन है और यह भरोसा आज का नहीं है बल्कि पिछले 4 सालों का है। आज केवल के सम्पन्नता किसानों नहीं बढ़ी है बल्कि व्यापार, व्यवसाय, और उद्योग भी  बढ़े है। हमारा प्रयास सभी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रीपा की शुरुआत होने से प्रदेश के युवाओं महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रीपा के माध्यम से परंपरागत उद्योगों का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!