संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने ईद, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर्व की दी शुभकामनाएं कहा सर्वसमाज में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे

Advertisements
Advertisements

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने ईद के अवसर पर देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ करने की अपील की

रोजेदारों की ओर से की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति और समृद्धि आए:-यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने सभी को ईद -उल-फितर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा शुभकामनायें और बधाई देते हुए कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों की ओर से की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति और समृद्धि आए। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे।

ईद का यह पर्व परस्पर प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर एक – दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। ईद, वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है।

संसदीय सचिव ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि ईद का दिन इनाम का दिन है, खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को इनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे।

संसदीय सचिव ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है।मैं सभी लोगों को,विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद  भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।उन्होंने मुस्लिम भाई बहन नमाज अदा करने और देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ करने की अपील की है।

संसदीय सचिव ने परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया त की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के दिन शुरू हुए काम की पूर्णता निश्चित मानी जाती है, इसलिए यह दिन बहुत शुभ और अक्षय माना गया है। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के लिए भी इस दिन मुहूर्त नहीं देखा जाता। इस दौरान कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते है, जिससे समाज को मुक्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

संसदीय सचिव मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि परम्परा में भी अक्ति का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है। मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों की शादी की परम्परा से हमारे पुरखों ने इस त्यौहार को धरती से जोड़ा है, जिससे हम जीवन के आधार माटी को जीवंत मानकर उसका आदर सम्मान करें। अक्ति के शुभ दिन के महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से माटी पूजन अभियान की शुरूआत कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अक्षय रखने की पहल की गई है। पिछले दशकों में खेतों में रसायन और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती की उर्वराशक्ति नष्ट हो रही है। इससे हमारे अनाज विषैले होते जा रहे है, जिसका हमारे साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ पर भी बुरा असर हो रहा है। उन्होंने कहा है कि अपनी माटी और धरती को अभी यदि नहीं बचाया गया तो बहुत देर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने माटी पूजन महाअभियान में सभी किसानोें और छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों के सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!