जशपुर कलेक्टर डॉ. मित्तल ने किया निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा : गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीडब्ल्यूडी,  एमएमजीएसवाई, पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई, आरईएस, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ने सभी निर्माण कार्यों की पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लंबित टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र कार्यवाही कर वर्कआर्डर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई  अंतर्गत बनाए जा रहे विभिन्न सड़क मार्गों को भी निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts