असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में 276 पंजीकृत महिला श्रमिकों को किया गया लाभान्वित

Advertisements
Advertisements

योजना के तहत 55 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से किया गया है हस्तांतरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

श्रम विभाग के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सुरक्षा मंडल अंतर्गत् संचालित असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् जिले के पंजीकृत महिला श्रमिकों को प्रसूति पश्चात् तथा ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् 01 पंजीकृत महिला श्रमिक को 20 हजार के मान से लाभांवित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के द्वारा असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना में पंजीकृत 195 महिला श्रमिकों को 39 लाख, ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत 80 महिला श्रमिक को 16 लाख एवं सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत 01 महिला श्रमिक को 20 हजार कुल 276 पंजीकृत महिला श्रमिकों को 55 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।

कुनकुरी जनपद पंचायत में हंगामा : सीईओ पर राजनैतिक दबाव में आकर कुंजारा सरपंच को प्रभार न दिलाने का लगा आरोप, उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से प्रभार दिलाने की कार्यवाही हुई प्रारंभ…..देखें हंगामे का वीडियो…..

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग व लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानवन्त पाण्डेय मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक श्री अभिषेक यादव मोबाइल नम्बर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!