किराये में ली गई कार के चालक की चाय में बेहोशी की टेबलेट मिलाकर कार लूटने वाले अन्तर्राज्यीय आरोपी को बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण के 2 आरोपी फरार, पतासाजी जारी

आरोपी की गिरफ्तारी में सूरजपुर पुलिस का रहा विशेष सहयोग आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में धारा 392, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज आरोपी से लूटे गये आर्टिगा कार एवं प्रार्थी का मोबाईल जप्त समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी फिरोज खान उम्र 45 साल निवासी करबला रोड जशपुर ने दिनांक 22.02.2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के पास आर्टिगा कार क्र. जे.एच. 01 एफई 8361 है, जिसे वह बुकिंग में चलाता…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रोग निवासी सुरेश राम का कुऑ के पानी में डुबने से 30 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी देववती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले के पमशाला में व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन : पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मानसिक विकारों के कारण, पूर्वाग्रह, भेदभाव और रूढ़िबद्ध रवैया सहित अन्य विषयों पर दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धर्मपत्नी एवं जिले के प्रथम महिला श्रीमती कौशल्या देवी मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पमशाला ब्लॉक फरसाबहार में पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लगभग 6 से 7 सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपारिक आस्था चिकित्सक…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : कोतबा क्षेत्र के पतराटोली स्थित खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान

मृतिका उम्र 35 साल अपने रिश्तेदार के यहां आई थी एफएसएल टीम अंबिकापुर एवं डॉग स्क्वायड द्वारा घटना का किया गया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज दिनांक 22.02.2024 के प्रातः में कोतबा चौकी क्षेत्र के पतराटोली में एक अज्ञात महिला उम्र 35 साल का शव मिला, सूचना मिलने पर तत्काल चौकी कोतबा मौके पर जाकर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई, उसके बाद एफएसएल टीम अंबिकापुर एवं डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर में किसी प्रकार का कोई…

Read More

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित हुआ सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा : नवगुरुकुल एवं लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर द्वारा 200 विद्यार्थियों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण

कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त का मिलेगा सुनहरा अवसर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : नवगुरुकुल एवं लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा में 200 विद्यार्थियों को कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण  सुबह 10ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 बजे तक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल नवगुरुकुल एवं लाइवलीहुड…

Read More

जिला अस्पताल जशपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर 24 फरवरी को : हृदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को किया जाएगा ईलाज

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं रामकृष्ण केयर के संयुक्त तत्वाधान 24 फरवरी 2024 को जिला अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हदय रोग, गुर्दा रोग एवं कैंसर व रक्त रोग के मरीजों को निःशुल्क इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर तिथि 24 फरवरी को सुबह 10 से 02 बजे तक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज, डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी एवं डॉ. रवि जायस्वाल अपनी सेवाएं देगें। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी…

Read More

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : जशपुर जिले में 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जाना है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। क्रमशः 4 एवं 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।…

Read More

बदलते जशपुर अंचल की तस्वीर : हर घर जल की संकल्पना हो रहा साकार, गांवों में हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

नल जल योजना से दूर हो रही पानी की समस्या समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आमजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने सरकार लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया जा रहा है। जरूरतमंदों को आवास निर्माण की स्वीकृति व राशि प्रदाय करना हो या गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न देना हो। चाहे महतारी वंदन योजना के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व आर्थिक संबल की दिशा में कार्य करना हो सभी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर…

Read More

जशपुर पुलिस ने 6 स्टंटबाज बाईकर्स के खिलाफ की कार्यवाही, 12 हजार जुर्माना भी वसूला

थाना प्रभारी द्वारा बाईकर्स के परिजनों को समक्ष में बुलाकर हिदायत भी दिया गया, स्टंटबाज बाईकर्स के खिलाफ लगातार कार्यवाही रहेगा जारी सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्टंटबाज बाईकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा दिनांक 18.02.2024 को शहर के विभिन्न स्थानों में खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे 06 बाईकर्स को पकड़कर थाना लाया गया एवं उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत्…

Read More

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जशपुर जिले के 6 थानों व 1 चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण : निगरानी, गुंडा बदमाश एवं संदेहियों की लगातार चेकिंग कर कार्यवाही के दिए गए निर्देश

निरीक्षण दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर विवेचकों को हिदायत देकर अविलंब निकाल हेतु निर्देश दिया गया विभिन्न मादक पदार्थ की तस्करी, जुआ-सट्टा इत्यादि पर पूर्णतः रोक लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्मचारियों को ईनाम प्रदाय कर प्रोत्साहित किया गया समदर्शी न्यूज़, जशपुर : दिनांक 18.02.2024 को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के थाना कुनकुरी, फरसाबहार, बागबहार, तुमला, पत्थलगांव, तपकरा एवं चौकी कोतबा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना का रोजनामचा, वीसीएनबी रजिस्टर, निगरानी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर,…

Read More