जशपुर में जंगल की लूट बेनकाब: ट्रक और हाइड्रा में भरी 16 नग सेमल लकड़ियाँ जप्त, झारखंड के तस्कर शामिल, मालिक कुनकुरी का – वन विभाग ने तोड़ी तस्करों की कमर!

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ जशपुर वनमंडल द्वारा अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। मनोरा परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने अवैध रूप से काष्ठ ले जा रहे एक वाहन तथा हाइड्रा को जप्त किया है। वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्राधिकारी मनोरा के द्वारा मनोरा परिक्षेत्र के परिसर ओरडीह के निरीक्षण के दौरान ग्राम तलोरा के पास टाटा ट्रक वाहन कमांक CG15 CW 3791 में सेमल लकड़ी…

Read More

‘स्कूल के पास तम्बाकू मना है’ – लेकिन बेचना नहीं रोका, अब जशपुर जिला प्रशासन ने एक्शन में आकर कर दी सख्त चालानी कार्रवाई!

स्कूल के 100 मीटर के भीतर संचालित दुकानों में तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वालों दुकानदारों पर की गई चालानी कार्यवाही जशपुर, 01 अगस्त 2025 / खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक विभाग के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट 2003 के तहत जिले में कार्यवाही किया जा रहा है। कोटपा एक्ट 2003 तहत् किसी भी स्कूल के 100 गज के भीतर संचालित दुकाने जिसमें तम्बाकू उत्पाद विक्रय कर रहे हैं, उन पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में विगत दिवस 31 जुलाई को दुलदुला विकासखण्ड अंतर्गत् संचालित शासकीय…

Read More

स्कूटी एक्सीडेंट या सोची-समझी साजिश ? बगडोल पुलिया के नीचे मिली नाबालिग की लाश से सनसनी, नाबालिग कोरवा लड़की की रहस्यमयी मौत ! विवेक जायसवाल के खिलाफ जांच तेज़, हत्या या हादसा ?

थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 158/25 धारा 137(२) बीएनएस पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. जशपुर. 01 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम बगडोल की पुलिया के नीचे एक सड़ी-गली हालत में नाबालिग कोरवा बालिका का शव बरामद हुआ। घटना दिनांक 30 जुलाई 2025 को सामने आई, जब ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मृतिका की पहचान उसी क्षेत्र की एक गुमशुदा नाबालिग बालिका के रूप में हुई, जो अंतिम बार संदेही विवेक जायसवाल के…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : जादू-टोने के शक में बेकसूरों पर हमला! कोतबा में चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस कर रही तलाश

मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लकरामुड़ा का मामले में पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा296,351(3),115(2),190,191 व छ ग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 05 के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपियों को किया है गिरफ्तार, दो आरोपी फरार ,पुलिस कर रही तलाश नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः-1. बलिचंद्र डहरे, । 2. सुदर्शन डहरे, । 3. माधुरी डहरे, । 4. शांति बाई डहरे, सभी निवासी ग्राम लकरामुड़ा , चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग)। जशपुर, 31 जुलाई 2025 : दिनांक…

Read More

विकास की नई इबारत लिखेगा कोतबा! विधायक और कलेक्टर के निरीक्षण के बाद CHC और हॉर्टिकल्चर कॉलेज को मिली गति

4.37 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तरों की होगी सुविधा जशपुर, 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के समुचित विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कोतबा में बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतबा में लगभग 4.37 करोड़ रुपए की…

Read More

नदी-तालाब में डूबने से गई दो जानें, कलेक्टर रोहित व्यास ने पीड़ित परिजनों को दी आर्थिक मदद

जशपुर, 31 जुलाई 2025: कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कोनपारा, चटीडॉड़ निवासी स्व. पण्डरू राम का नदी के पानी में डूबने से 15 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र दिलबोध एवं अदील हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।           इसी प्रकार दुलदुला तहसील के ग्राम वासदेवपुर निवासी…

Read More

जशपुर में छापेमारी से सनसनी! दो शराब तस्कर गिरफ्तार, घर से मिली 13.5 लीटर महुआ शराब और 55 किलो लाहन

आबकारी अधिनियम अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने की कार्रवाई जशपुर, 30 जुलाई 2025/ जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्यों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को नगर पंचायत पत्थलगांव में आबकारी दल एवं पुलिस विभाग के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें पत्थलगांव के पुरानी बस्ती में जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में छापामार कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त दल के द्वारा कार्रवाई के…

Read More

किराया नहीं, तो दुकान नहीं! जशपुर कलेक्टर ने दिया अंतिम अल्टीमेटम, नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन की लहर

नगरीय निकायों के राजस्व को बढ़ाने कलेक्टर ने विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने दिए निर्देश कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा जशपुर, 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के लिए विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों की दुकानों में संचालित दुकानों का किराया ना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे…

Read More

पत्थलगांव को मिलेगी नई पहचान: विधायक साय और कलेक्टर व्यास ने ऑडिटोरियम, हाइटेक बस स्टैंड और अटल परिसर का किया निरीक्षण

पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन, हाइटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल व निर्माणधीन अटल परिसर का भी किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश जशपुर, 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और साथ ही इनका कार्यान्वयन भी तेज़ी से किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर योजनाओं को साकार करने में…

Read More

जशपुर में श्रमिक बच्चों के लिए शिक्षा की नई राह : अटल उत्कृष्ट योजना से 6वीं से 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय पढ़ाई…जानिए पूरी प्रक्रिया!

जशपुर, 30 जुलाई 2025/ श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु श्रम विभाग द्वारा “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पहले दो बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाकर बारहवीं तक की शिक्षा आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जशपुर के श्रम पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा पाँचवीं में अच्छे अंक…

Read More