ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के सीएससी सेंटर में लाभ लेने हेतु कारीगर करा सकते हैं पंजीयन, योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों को लाभ मिलेगा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। जिसके अंतर्गत् कारपेंट, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तीकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले सहित कुल 18 शिल्पकार और…
Read MoreTag: जशपुर
पीएम जनमन योजना की जानकारी देने पहुंचे अधिकारी पहाड़ी कोरबा के बसाहट में, योजना से जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को किया जाएगा लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के बसाहट एवं पंचायत में पहुंचकर शिविर लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत हुए। इस दौरान अधिकारियों ने योजना संबंध में जानकारी देकर जागरुक एवं प्रेरित किया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन बगीचा, मनोरा और कुनकुरी…
Read Moreपीएम जनमन योजना को लेकर कलेक्टर ने ली पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के प्रमुखों व सदस्यों की बैठक : पंचायतों में शिविर लगाकर पीवीटीजी, बिरहोर समुदाय को दिलाए जाएँगे योजना का लाभ
बगीचा, मनोरा और कुनकुरी विकासखण्ड की विभिन्न ग्रामों में आयोजित किया जाएगा विशेष शिविर योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पीएम जनमन योजना को लेकर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के प्रमुखों व सदस्यों के साथ बैठक ली। जिसमें बगीचा, मनोरा और कुनकुरी, पत्थलगांव सहित अन्य विकासखंड से इन समुदायों के प्रमुख व सदस्य शामिल हुए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, पत्थलगांव एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस…
Read Moreदैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मुख्य मंत्री से मिलकर की नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की मांग !
मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर नियमितीकरण एवं स्थायीकरण किये जाने का सौंपा गया प्रस्ताव. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के जशपुर जिलाध्यक्ष की टीम द्वारा मुख्य मंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर नियमितीकरण एवं स्थायीकरण किये जाने का प्रस्ताव बनाकर सौंपा गया, जिस पर माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा जल्द नियमितीकरण का निर्णय लिये जाने की बात कही गई। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लगातार मुख्य मंत्री एवं अन्य मंत्रियों से सतत संपर्क बनाये रखे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का देर रात तक लग रहा तांता
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आज देर रात तक तांता लग रहा । मुख्यमंत्री आज रायगढ़ और जशपुर जिले के गांवों के दौरे के बाद अपने गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम कर रहे हैं, जहां उनके निवास स्थल पर बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आसपास के ग्रामीण ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात की। जशपुर रायगढ़ अंचल का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले विष्णु देव…
Read Moreकलेक्टर ने दोकडा, बंसीबहार और ढोढ़ीबहार पीएम आवास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण : प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : डॉ रवि मित्तल ने दोकडा, बंसीबहार और ढोढ़ीबहार गांव पहुंचकर चल रहे पीएम आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत आवास निर्माण कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने हितग्रहियों से भी चर्चा की और पीएम आवास को लेकर पंचायत सचिव से जानकारी ली। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं आप्रारंभ कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद सीईओ, पीएम आवास के अधिकारियों,कर्मचारियों, सचिव को पंचायत में भ्रमण कर पीएम आवास के तहत बन रहे प्रगतिरत और शेष बचे निर्माण…
Read Moreशत् प्रतिशत सिकलसेल परीक्षण करने वाले ग्राम पंचायत जामपानी, बरपानी और चांपाटोली मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित
जिले में सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत अब तक 156146 किया जा चुका है परीक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों जिले में आयोजित अटल सुशासन समारोह कार्यक्रम 28 दिसम्बर 2023 को शत् प्रतिशत सिकलसेल परीक्षण करने वाले दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम जामपानी, बरपानी और चांपाटोली के सरपंच को सम्मानित किए गए। उक्त ग्रामों के सरपंचों द्वारा कार्ययोजना बनाकर सभी नागरिकों का सिकलसेल परीक्षण कराया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत…
Read Moreमुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया से विशेष : “कब आवे रघुनाथ हमारे, अवध के नर नारी पुकारे”- संकीर्तन के माध्यम से कलश सजाकर और सिर में कलश लेकर बगिया की महिलाएं यह गीत गा रही हैं, गहरे भाव से भरे इन लोकगीतों का इस वक्त चुनाव स्वयं ही इन ग्रामीणों के जज्बात बयान कर देता है
जब प्रदेश का मुखिया जो अपने ही गांव का हो तो सचमुच ऐसे ही भाव आयेंगे जैसे अयोध्यावासियों को श्रीराम के लौटने पर आए होंगे समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : रात के लगभग पौने ग्यारह बज चुके है। ग्राम बगिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ उत्साह और उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घर में उत्सव के गीत गाये जा रहे हैं। लोग खुशी से झूम रहे हैं। शुभ घड़ी के इस पल में स्वागत के लिए पूरे गांव के साथ साथ पूरा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो में उमड़ पड़े लोग
मुख्यमंत्री लोगों का अपार स्नेह और सम्मान देखकर हुए भाव-विभोर समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणोें का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना…
Read Moreसोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की, परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और श्रीमती गोमती साय सहित सर्वश्री प्रबल प्रताप सिंह…
Read More