आरोपी गुमला झारखंड से अवैध नशीली कफ सिरफ लाकर बिक्री हेतु तलाश रहे थे ग्राहक, आए पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में 21(C)NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी क्रमशः – 1. मनीष सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी कोतबा, हाईस्कूल पारा जिला जशपुर (छ ग), 2. मो.शाहिद खान, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रोकबहार जिला जशपुर (छ.ग)। जशपुर. 25 जुलाई 2025 : जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए कोतबा क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया…
Read MoreTag: #जशपुर_समाचार
बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन
जशपुर, 24 जुलाई 2025/ जिले के नागरिकों के लिए 24 जुलाई 2025 का दिन उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन बगिया हैलिपैड पर हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां एक गरिमामय माहौल देखने को मिला, जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीयता और आदर के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सूरजपुर संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक कुमार…
Read Moreतुमला छात्रावास में बच्चों के बीच पहुंचे जशपुर कलेक्टर, साथ बैठकर खाया भोजन, उपहार देकर भावुक हुए छात्र
जशपुर कलेक्टर ने तुमला प्री मैट्रिक शासकीय बालक छात्रावास का किया निरीक्षण कलेक्टर ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश बच्चों को रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए कहा गया जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के ग्राम तुमला के प्री मैट्रिक शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों के साथ भोजन भी किया और बच्चों को उपहार सामग्री स्वरूप बेट बाल खेल सामग्री उपहार…
Read Moreसंपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम से बदलेगा शिक्षा का चेहरा: कलेक्टर ने स्मार्ट टीवी, टीएलएम किट और डिवाइस के उपयोग पर दिया जोर
कलेक्टर ने कुनकुरी में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ली जानकारी जिले के 50 प्राथमिक स्कूल में टीवी सेट और सामग्री दिया गया जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्कूल बगिया से 28 जून को प्रारंभ किए गए ‘संपर्क स्मार्ट स्कूल – स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम की…
Read Moreजशपुर में बन रहा अटल परिसर बनेगा सौंदर्य और सुविधाओं का केंद्र, कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण स्थल पर दिए विशेष निर्देश
जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने परिसर का सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों के लिए झूला , बैठने के लिए कुर्सी झाड़ियों की साफ सफाई करने के दिए हैं।परिसर पर हाई मास्क लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत एसडीएम जशपुर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: जशपुर में कोकिया नदी, चंपाझरिया नाला और गुढ़ा नाला पर बनेंगे हाईलेवल ब्रिज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन स्थानों पर होंगे उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए कुल 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और वर्षा…
Read Moreहाथी-मानव संघर्ष पर प्रशासन अलर्ट! जशपुर कलेक्टर ने की आपात समीक्षा बैठक, 100 हाई मास्ट व ‘गज संकेत ऐप’ से होगा अलर्ट
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने हाथियों की सुरक्षा, हाथी मानव संघर्ष की स्थिति को रोकने के संबंध में ली समीक्षा बैठक जशपुर, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में वन विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर और डीएफओ श्री शशि कुमार ने अधिकारियों से जिले में हाथी और मानव के बीच उत्पन्न संघर्ष की स्थिति को रोकने, हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सर्पदंश की घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता प्रसार जैसे…
Read Moreएक माँ और एक पिता की जल में डूबकर गई जान! जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 8 लाख की आर्थिक मदद दी
जशपुर, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पतराटोली निवासी स्व. दशमेत बाई का नाला डेम के पानी में डूबने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति रूखनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम पैकू़ निवासी स्व. लिंजियुस मिंज…
Read Moreऑपरेशन आघात : 36 लाख की गांजा से भरी स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ाई, उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे दो तस्कर जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़े
आरोपी तस्कर, स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में गांजा को छुपाकर,उड़ीसा से लेकर जा रहे थे मध्यप्रदेश, पुलिस ने लावाकेरा में धर दबौचा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 DR –6000 व आरोपियों के मोबाइल फोन को भी किया जप्त जप्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपए से अधिक इस वर्ष जशपुर पुलिस ने पूरे जिले में कुल 16 प्रकरणों में 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की, 705 किलो गांजा को जप्त करने में पाई…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल से खुलेंगे विकास के द्वार! जशपुर में 7.39 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, गाँवों को मिलेगा शहर से सीधा जुड़ाव
झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग व कछार से चौराआमा सड़क मार्ग का होगा निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए अधोसंरचना कार्य को मजबूती दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही मंजूरी और तेजी से हो रही इसके क्रियान्यवन ने जिले के विकास को गति दी है। जिससे दूरस्थ गांव भी शहर से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल आवागमन शुलभ हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली है। शासकीय योजनाओं की पहुंच…
Read More