समदर्शी न्यूज़, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार पर वादे न निभाने, नक्सलवाद बढ़ने और नारायणपुर में किसान की आत्महत्या के मामले में कम-से-कम वे तो प्रलाप करके राजनीतिक बयानबाज़ी न दें। श्रीमती साहू ने कहा कि डॉ. महंत कुछ भी कहने से पहले अपनी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन को याद रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक…
Read MoreTag: भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र
विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित होने की वजह से छोड़ा भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद समदर्शी न्यूज़, रायपुर विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि “वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़…
Read Moreकांग्रेस ने कबूल किया कि उसकी सरकार में किसान की दुर्गति हुई – धरमलाल कौशिक
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नारायणपुर जिले के ग्राम- कुकड़ाझोर में किसान हीरा बढ़ई की आत्महत्या की घटना को कांग्रेस के कुशासन का परिणाम करार देते हुए कहा कि हम 5 साल से कहते आ रहे हैं कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज के मकड़जाल में फांसकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। यह बेहद गंभीर विषय है कि कांग्रेस के राज में कर्ज में डूबकर निराश हुए किसान अब तक कांग्रेस के पाप भोग रहे हैं क्योंकि प्रदेश में अभी अभी परिवर्तन हुआ…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल ने दिया निर्देश – बेटियों के स्कूल-कॉलेज पहुंचने वाली बंद सड़क खोली जाय, डिग्री गर्ल्स कॉलेज और दानी स्कूल की दीवार से लगकर कर नहीं बनेगी कोई चौपाटी.
बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ा तालाब के दुर्गा मंदिर से चांदनी चौक जाने का बंद रास्ता 15 दिनों के भीतर खोले जाने के दिए निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज बूढ़ा तालाब व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, अमर बंसल, भाजपा के पदाधिकारीगण एवं नगर निगम व जिला प्रशासन अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूढ़ा तालाब में…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार !
आभार कार्यक्रम और आभार रैली के द्वारा राजनांदगांव को किया नमन समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंच कर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और राजनांदगांव की जनता का आभार जताया। पूर्व सीएम आभार कार्यक्रम और आभार रैली में सम्मिलित हुए, इस दौरान उन्होंने भाजपा की इस जीत के पीछे का कारण जनता का भाजपा पर विश्वास तथा संकल्प-पत्र (मोदी की गारंटी) को लेकर सभी का उत्साह और पिछले 5 साल की…
Read Moreभूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय !
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : शुक्रवार की सायं को छत्तीसगढ़ सरकार में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को मिले नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डेढ़ दशक के भाजपा के शासनकाल के अनुभव साझा किया, इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा…
Read Moreपहली कैबिनेट में 18 लाख आवास मंजूर : प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा मोदी जी की गारंटी पर काम शुरू
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री का उद्घोष, मोदी गारंटियां पूरी होंगी उप मुख्यमंत्री अरुण साव – विजय शर्मा भी मौजूद रहे समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक राज्य के आवासहीनों को समर्पित रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि कल सरकार गठित हुई है और आज मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्य के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
Read Moreचुनाव प्रचार के बावजूद विष्णुदेव साय जी ने मेरे घर पूजा के लिए निकाला था वक्त, पंडित जी ने पूजा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था : मुख्यमंत्री के गृहग्राम से आये ग्रामीण सुरेश साय ने बताया, कहा हर सुखदुख में शामिल होते हैं मुख्यमंत्री, उनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो हमारे गांव से ही आज 500 लोग उनसे मिलने पहुंचे
हमें अपने बीच पाकर उन्होंने बहुत खुशी जताई, इतने बड़े ओहदे में होने के बाद भी उनकी सरलता बहुत अच्छी लगती है श्री साय के प्रयासों से मैनी नदी पुलिया निर्माण का क्षेत्रवासियों को मिला बहुत लाभ, पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहार समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के साथ पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है – भरत साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार के साथ नजदीक के जानने वालो में काफी उत्साह का माहौल है। तपकरा निवासी श्री भरत साय ने कहा कि निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने कहा था माथे की चमक बता रही क्षेत्र का नाम रोशन होगा। दोकड़ा से पंच चुनाव जीत कर सामने आए श्री विष्णुदेव साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा था कि श्री विष्णु का राजनीतिक भविष्य काफी उज्ज्वल है। आज उनकी बात सच…
Read Moreबचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं विष्णु देव साय- माताश्री जसमनी देवी
खाने पीने को लेकर भी कोई विशेष रुचि नहीं, जो मिल गया उसे ही रुचि से खा लेते हैं समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका स्वभाव बेहद विनम्र, मिलनसार और सादगी पूर्ण रहा है। बचपन में भी उनकी बाल अवस्था बिल्कुल ऐसी ही था। तब भी वह उतने ही शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के थे। घर में खाने पर जो मिल जाए, उसे उतने ही चाव से खा लेते थे, खाने पीने को लेकर भी कभी कोई विशेष रुचि नहीं…
Read More