जशपुर : नाले में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी 4 लाख रुपये की राहत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी निवासी रेंघु राम का नाले के पानी में डुबने से 03 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके भाई टेड़हू व मुटूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : खाद्य विभाग का नीमगांव पीडीएस दुकान पर छापा, बारिश और बिजली गुल होने का दिया जा रहा बहाना

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त/ खाद्य विभाग के द्वारा आज जशपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नीमगांव के पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की  दुकान का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। मौके पर दुकान में 100 क्विटल चावल, 3 क्विंटल नमक एवं शक्कर डेढ़ क्विटंल पाया गया। इस दौरान उचित मूल्य दुकान में विक्रेता श्री धनपाल राम उपस्थित थे। जिनके द्वारा उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाना बताया गया। श्री धनपाल के द्वारा जानकारी दी गई की दुकान से 338 कार्डधारी…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : लोगों के हितों से खिलवाड़! ग्राम पंचायत सचिव पर गिरी गाज, हुआ निलंबित

जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त/ मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटू सचिव श्री गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त…

Read More

बदलेगी जशपुर अञ्चल की तस्वीर : शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी साढ़े छः करोड़ की स्वीकृति.

बरसात के बाद दिखने लगेगी शहर सहित पूरे जिले में विकास की झलक – रायमुनि भगत चार इंजन वाली सरकार ने आठ माह में कर दिखाया बड़ा काम – कृष्ण कुमार राय समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 28 अगस्त / नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जशपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू होगा। जशपुर में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। आने वाले दो माह में लोगों को विकास कार्य दिखने लगेगा। जशपुर…

Read More

जशपुर में पिछड़े वर्गों के विकास पर बैठक : कम्युनिटी रेडियो से जन-जन तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं, कौशल विकास पर विशेष ध्यान

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने कहा – शासन की योजनाओं में पिछड़े वर्गों की सहभागिता में करें वृद्धि समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोग के सदस्य यशवंत सिंह वर्मा, नीलांबर नायक, बलदाउ राम साहू, हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित…

Read More

जशपुर में पिछले 10 वर्षों की तुलना में कम हुई बारिश

जिले में 01 जून से अब तक 573.5 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 767.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षो की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 795.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 589.2 मिमी, मनोरा में 1101.6 मिमी, कुनकुरी में 1089.3 मिमी, दुलदुला में 751.6 मिमी, फरसाबहार में…

Read More

जशपुर: शिक्षकों को जीवन कौशल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए सात दिवसीय अभिप्रेरणा शिविर

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर आवश्यकता आधारित 50 शिक्षकों का सात दिवसीय अभिप्रेरणा शिविर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में 27 अगस्त से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन डाइट प्राचार्य एमजेडयू सिद्दीकी , यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी और संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। पहले दिन शिविर में जिला चिकित्सालय के मनोविज्ञानी डॉ अबरार खान ने शिक्षकों की काउंसलिंग की और परामर्श के साथ शिक्षा से संबंधित साइकोलॉजी पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने शिक्षकों को…

Read More

जशपुर : पोडीपटकोना पीडीएस दुकान में स्टॉक कम, जांच के बाद होगी कार्यवाही

खाद्य निरीक्षक द्वारा जांच में स्टॉक काम होने पर कार्यवाही करने की गई अनुशंसा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त 2024/ खाद्य विभाग के द्वारा आज विकास खण्ड मनोरा के  अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडीपटकोना पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 11 कि्वटल चावल और 2 क्विंटल शक्कर का होना पाया गया। मौके पर ग्राम पंचायत पोडीपटकोना के सरपंच कलेश्वर राम मौजूद थे, उनके द्वारा पीडीएस दुकान का संचालन किया जा रहा है। सरपंच ने बताया की दुकान से 257 कार्ड धारी संलग्न हैं जिन्हें खाद्यान्न दिया जाता है।…

Read More

जशपुर में बीएलओ करेंगे ओबीसी सर्वेक्षण, चुनाव में आरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम

20 अगस्त से 10 अक्टूबर तक होगा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ उच्चतम न्यायालय द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु आरक्षण के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इस हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा राज्य शासन को इस संबंध में प्रतिवेदन दिया जाना है। जिससे स्थानीय निकायों का निर्वाचन समय पर सम्पन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 20 अगस्त 2024 से दिनांक 10 अक्टूबर 2024…

Read More

जशपुर में अभिप्ररेणा शिविर में शराब उपयोग विकार पर जोर, मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप की शुरुआत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रतिभागियों हेतु आयोजित अभिप्ररेणा शिविर में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल जशपुर के मनोवैज्ञानिक डॉ. अबरार उज् ज़मां खान द्वारा प्रतिभागियों को मनोचिकित्सा समूह हस्तक्षेप पर एक सत्र का आयोजन किया गया था। सत्र के दौरान छात्र और शिक्षक के संबंध, व्यक्तित्व विकास और शराब उपयोग विकार के विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। सत्र के दौरान डब्ल्यूएचओ द्वारा…

Read More