जशपुर : हायर सेकेंडरी स्कूल गांझियाड़ीह में लगा विशेष शिविर, आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने भरे गए फॉर्म

बच्चों और ग्रामीणों की सहूलियत के लिए स्कूलों लगा शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/  स्कूली बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूल में ही आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाकर देने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम फरसाबहार के निर्देशन पर हायर सेकेंडरी स्कूल गांझियाड़ीह में शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में ग्राम गांझियाड़ीह डोंगादारहा, महुआडीह , कोंनपारा , जामतोली , खुटसेरा  के हितग्राहियों का आय, जाति ,निवास फॉर्म भरवाए गए। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों को जाति, आय एवं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में हाथी से जनहानि रोकने सक्रिय हुआ एनीमल ट्रेकर डीवाईस

जिला पंचायत में सम्पन्न हुआ एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जिले में हाथियो कि हलचल से होने वाले जनहानि को रोकने के लिए वन विभाग ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक हाथी प्रभावित जिले में शामिल जशपुर में जनहानि को रोकने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को एनीमल ट्रेकर डीवाईस उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना मिलने पर एनीमल ट्रेकर ऐप…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

खुश होकर बुजुर्ग ने कहा अब वह हर रविवार सुनेगा मन की बात समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ कांसाबेल तहसील के ग्राम शबदमुंडा निवासी 75 वर्षीय महादेव यादव को सीएम कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र दिया गया। जिससे अब वह बहुत खुश है। उसने खुश होकर कहा कि अब वह भी हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन सकेगा। जशपुर जिले के बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का…

Read More

जशपुर : जिला ग्रंथालय में किया गया जनमन पुस्तिका का वितरण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिला ग्रंथालय जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने कहा कि जनमन पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी बहुत ही सरल ढंग मिलती है। इस पत्रिका पी.एस.सी., व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिये प्रतियोगी…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तिलडेगा निवासी  एतवारी बाई का कुआं के पानी में डुबने से 15 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री मनीता बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 385.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 385.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 जुलाई तक औसत वर्षा 500.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 22.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 330.9 मिमी, मनोरा में 605.3 मिमी, कुनकुरी में 490.1 मिमी, दुलदुला में 407.1 मिमी, फरसाबहार में 238.8 मिमी, बगीचा में 461.9 मिमी, कांसाबेल में 426.3 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More

जशपुर पुलिस ने आज प्रातः फिर से 10 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया : झारखंड ले जा रहे थे, पुलिस को देख वाहन से हटा नियंत्रण, खेत में जाकर पलटा, आरोपी हुए फरार

क्रूरतापूर्वक पीकअप वाहन में मवेशियों को रखने से 2 मवेशी की हुई मौत चौकी मनोरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 250 मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज…

Read More

जशपुर एसपी की रणनीति एवं लगातार कार्यवाही से पशु तस्करों में दिखने लगा खौफ : गिरफ़्तारी से बचने फरार चल रहे 4 बड़े मवेशी तस्करों ने न्यायालय के माध्यम से किया आत्मसमर्पण

न्यायालय द्वारा इनके विरूद्ध जारी किया गया था स्थाई वारंट, थाना कुनकुरी में पशु तस्करी का अपराध दर्ज पशु तस्करी के फरार आरोपीगण मो. लालखान निवासी गोविन्दपुर, मो. तबारक खान निवासी डड़गांव, शाहिद खान निवासी गोविन्दपुर एवं मो. आफताब शाह उर्फ आफताब मीर उर्फ शौकत अली निवासी साईंटांगरटोली ने किया समर्पण। समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 31 जुलाई 2024/ एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के कड़े रूख का असर मवेशी तस्करों पर दिखाई दे रहा है। लंबे समय से फरार मवेशी तस्कर अब पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिये कोर्ट…

Read More

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : जशपुर जिले के नगरीय निकायों में शिविर का आयोजन, समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान, 10 अगस्त तक चलेगा पखवाड़ा

जशपुर में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में लगा शिविर जनप्रतिनिधि-अधिकारियों ने नागरिकों की सुनी समस्याएं समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई  2024 / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ०ग० शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक ३ एवं 4 के नागरिकों की जन समस्या के निराकारण किये जाने हेतु वशिष्ट कम्युनिटी हॉल में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक किया गया। शासन के द्वारा चलाई जा रही जन समस्या निवारण पखवाड़ा के संदर्भ में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धनवंतरी योजना,…

Read More

जशपुर जिले के जनजातीय समाज पर समाज शास्त्र के विद्यार्थियों ने अच्छा कार्य किया – डॉ.विजय रक्षित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर, समाजशास्त्र विभाग के एम. ए.चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित को लघु शोध प्रबन्ध सौंपा, इस लघु शोध प्रबंधन के बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. सुशील कुमार टोप्पो शासकीय श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर से आये थे। छात्र-छात्राओं ने अपने लघु शोध प्रबंध कार्य में जशपुर जिले के शारदा धाम में समाजशास्त्र के छात्र-छात्राएं सामाजिक समरसता का अध्ययन कर लघु शोध प्रबंध तैयार किए  ग्रामीण समस्याओं, उनके रहन-सहन व विभिन्न…

Read More