समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिले भर में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें युवा पीढ़ी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान जश प्रण के तहत जिला रोज़गार कार्यालय में पंजीयन हेतु आए युवक,युवत्तियों को मताधिकार के बारे में जागरूक किया गया एव मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संकल्प दिलाया गया।
Read MoreTag: जशपुर
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्तिकी पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के स्वीकृति एवं वितरण की…
Read Moreविशेष कोचिंग के द्वारा छात्रावास-आश्रम में निवासरत बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित : योजना अंतर्गत जशपुर जिले के 5 हजार 330 से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा है लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष शिक्षण केन्द्र योजना नियम 2005 के तहत दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के छात्रावास आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को कठिन विषयों की विशेष तैयारी कराने, कमजोर बच्चों को विशेष शिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, वाणिज्य विषय के अध्ययन संबंधी समस्याओं को दूर करने तथा आरक्षित वर्ग छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने हेतु विशेष कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत विभाग द्वारा संचालित माध्यमिक स्तर के आश्रमों एवं छात्रावासों में योजना…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज जीवनदीप समिति के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, स्थानांतरण, रसोईया के पद पर नियुक्ति, जल जीवन मिशन के तहत पानी की व्यवस्था, बिजली बिल अधिक आने का आवेदन, नहर मरम्मत, सामुदायिक भवन का निर्माण, प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि की छतीपूर्ति, फर्जी पट्टा जांच किए जाने के संबंध में,…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : सहायक आयुक्त पी.सी. लहरे, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने पी सी लहरे, सहायक आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास जशपुर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि आवेदिका आसोपति बाई निवासी ग्राम माडो, तह. मनोरा, जिला जशपुर के द्वारा अपने पुत्री प्रीति चीक को पी.एम.टी. कन्या छात्रावास जशपुर में प्रवेश दिलाने हेतु निदेवन किया गया है। चीक जाति के बच्चों के लिए विशेष राज्य छात्रवृति , शिष्यवृति के तहत एसटी,एससी छात्रावास में प्रवेश दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके आधार पर प्रीति चीक को…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा को जारी किया कारण बताओ नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा द्वारा समय-सीमा के विभागीय प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण वर्तमान स्थिति में आपके पास 53 समय-सीमा प्रकरण लंबित हैं। समय-सीमा की बैठक में बार-बार निर्देशित किये जाने के उपरांत भी आपके द्वारा लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा लंबित प्रकरणों…
Read Moreपतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामूहिक आजीविका का स्रोत
समूह का अब तक 60 हजार रूपए का हो चुका है आमदनी ग्राम पंचायत के तालाब में किया जा रहा है मछली पालन का कार्य, सप्ताहिक बाजार में किया जाता है बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत् संचालित पत्थलगांव विकासखण्ड के पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह ने मछली पालन को सामुहिक आजीविका का स्रोत बना लिया है। ग्राम पंचायत पतरापाली में कुल 22 समूह है। इसके आधार पर 2 ग्राम संगठन भी बने हैं चमेली स्व सहायता समूह एक संगठित व सक्रिय…
Read Moreशिक्षकों से किया वादा निभाया : प्रदेश में टॉप टेन रिजल्ट देने वाले उत्कृष्ट 17 शिक्षकों को संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने टेबलेट देकर किया सम्मानित !
2022-23 में प्रदेश में जशपुर जिले के 14 बच्चे दसवीं मेरिट में स्थान बना पाए है विधायक यू.डी मिंज ने संकल्प शिक्षण संस्थान के बच्चों को गीत सुनाकर किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : प्रदेश में 14 बच्चों को मेरिट में लाने वाले उत्कृष्ट 17 शिक्षकों को संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने टेबलेट देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षक संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी और जशपुर के हैं, इससे पूर्व शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले भर के कुल 137 शिक्षकों को संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में सम्मानित…
Read Moreभूपेश बघेल ने पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया – गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय ने राजधानी रायपुर में नाबालिक बालिका के साथ 3 लोगों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे, भीड़भाड़ वाले जय स्तंभ चौक में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। छत्तीसगढ़ में अब बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं है। सांसद गोमती साय ने सुकमा में आदिवासी नाबालिक छात्रा, बीजापुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, अपने गृह जिले जशपुर…
Read Moreआयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत आयुष्मान भारत दिवस पर कार्याशाला आयोजित
आयुष्मान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को सीएमएचओ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष्मान भवः कार्याक्रम अंतर्गत आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में कार्याशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ सीएचओ एवं एमएलटी उपस्थित रहे। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रंजीत टोप्पो के द्वारा आयुष्मान कार्ड का उपयोग एवं जिले में छुटे हुए शेष हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड बनाने एवं ऐसे हितग्राहियो जिनका आयुष्मान कार्ड प्रिंट होकर…
Read More