सन्ना मैदान में आकाशीय बिजली की घटना से पीड़ित परिवार को हर संभव की जाएगी मदद – कलेक्टर जशपुर

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी को सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों, हाट बाजार, स्कूलों को चिन्हित कर तड़ित चालक लगाए जाने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विगत दिनों सन्ना मैदान में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक मृत्यु हो गई है । कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने दुखद घटना के लिए गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी को क्षेत्र का भ्रमण कर सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों , हाट बाजार , हाई स्कूलों, स्थानों को…

Read More

निर्वाचन अधिनियमों एवं निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू संचालन के लिए जशपुर में आयोजित की गई टेस्ट परीक्षा

रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर और सहायक निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारियों का लिया गया टेस्ट टेस्ट में बगीचा एसडीएम प्रथम, तहसीलदार जशपुर द्वि़तीय एवं पत्थलगांव तहसलीदार तृतीय स्थान पर रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर  अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर और सहायक निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारियों की निर्वाचन अधिनियमों एवं निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू संचालन के लिए टेस्ट आयोजित किया गया। जिससे आगामी विधान सभा निर्वाचन में सौपे…

Read More

23वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगित का जशपुर विधायक ने किया शुभारंभ

12 से 15 सितंबर तक चलेगा प्रतियोगिता, 5 संभाग के खिलाड़ी होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 23वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगित वर्ष 2023-24 का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में आज से हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जशपुर विधायक श्री विनय कुमार भगत रहे। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री पी.आर. अंचला, सीएमएचओ श्री रंजित टोप्पो, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू…

Read More

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जशपुर जिले में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपस्थित अधिकारियों को आगामी कानून व्यवस्था ड्यूटी को देखते हुये हमेशा अलर्ट रहने हेतु कहा गया, अपनी कंपनी में पदस्थ कर्मचारियों से लगातार संवाद कर उनका मनोबल उंचा रखने एवं उनकी समस्या सुनकर निराकरण करने हेतु कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 12.09.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में जशपुर जिले के विभिन्न संवदेनशील थाना/चौकी में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कंपनी कमांडर/प्लाटून कमांडर स्तर के अधिकारियों की बैठक ली गई। जशपुर जिले के थाना आस्ता, थाना सन्ना, थाना दुलदुला, चौकी…

Read More

विशाल शौर्य जागरण यात्रा में भगवामय हुआ जशपुर, जय श्री राम के नारे से गूँजा शहर

भारत माता के मान सम्मान के लिए हिन्दु एक जुट हों – आचार्य राकेश हिंदूओं को विभाजित करने के षड़यंत्र को रोकना है – चंद्रशेखर वर्मा हिंदूओं को पूर्वजों की शौर्य गाथा बता कर जागृत करना है जरूरी – विजय आदित्य सिंह जूदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में मंगलवार को विशाल शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल होने के लिए जिले भर से हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे थे। यात्रा को देखते हुए,पुलिस प्रशासन…

Read More

जन्माष्टमी को लेकर नहीं, जमीन विवाद को लेकर हुआ था डूमरबहार में विवाद, महाकुल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पंचनामा सहित कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के डूमरबहार में जन्माष्टमी के आयोजन को बाधित किये जाने को लेकर उठे विवाद में उस समय नया मोड़ आ गया जब महाकुल समाज ने कलेक्टर डा रवि मित्तल और एसपी डी रविशंकर को ज्ञापन सौंप कर,पूरे मामले को जमीन विवाद से जुड़ा हुआ नीजि विवाद होने का दावा किया। ज्ञापन सौंपने आए दुलदुला ब्लाक के महाकुल समाज के जोधन यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट मिडिया में यह खबर तेजी से प्रसारित हो रही है कि डूमरबहार में…

Read More

यू.डी. मिंज ने न्यायाधीश माता-पिता की स्मृति में उनकी ‘लाइब्रेरी ऑफ लॉ’ को कुनकुरी बार एसोसिएशन के नाम किया समर्पित, हुए भावुक, बार एसोसिएशन के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार राजभानू सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 असलम खान, संसदीय सचिव छग शासन यूडी मिंज, एसडीएम श्यामा पटेल हुए सम्मिलित. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद हेडा, सचिव संजय होता, उपाध्यक्ष द्वय सावित्री चौहान, देवेंद्र शर्मा, ग्रंथपाल विनोद मिश्रा, सहसचिव तुलाधर सिंह, क्रीड़ा सचिव जियाउल हक, सांस्कृतिक सचिव सलिल तिर्की का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : बार एसोसिएशन कुनकुरी के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय सचिव यूडी मिंज अपने माता-पिता की लाइब्रेरी…

Read More

यूनिसेफ़ टीम ने जशपुर के झुरकुमटोली और पिलखी ग्राम का किया विजिट, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की सतत निगरानी करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत् एडब्ल्यूसी झुरकुमटोली और पिलखी का यूनिसेफ़ टीम द्वारा आज विजिट किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी हितग्राहियो को स्वास्थ्य और शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। एसएसएम एवं आरआई सेशन की ड्यू लिस्ट पाई गई। विजिट के दौरान 17 प्रकार की आवश्यक सेवाएं देने, नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान पूर्व एवं पश्चात् आवश्यक तैयारी एवं जिम्मेदारी के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। टीम द्वारा सभी को परिवार नियोजन के लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली ।बैठक में उन्होंने विभाग के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ मित्तल ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन संबंधित प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय कर सूचना तंत्र मजबूत निर्देशित किया तथा पंचायत स्तर के…

Read More

जशपुर तहसीलदार को उप पंजीयक जशपुर का मिला अतिरिक्त प्रभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर  के द्वारा उप पंजीयक जशपुर श्री विलियम एक्का को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् निलंबित किये जाने के कारण कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे को  उप पंजीयक जशपुर का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है।

Read More