जशपुर में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 28 अक्टूबर तक निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग कैम्प का आयोजन, मेडिकल, कम्प्यूटर, ब्यूटी पार्लर सहित कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध

जशपुर, 18 अक्टूबर/ जशपुर के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैम्प का आयोजन 28 अक्टूबर 2024 तक किया जायेगा। इस काउंसलिंग कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवक युवतियां सम्मिलित हो सकते हैं। काउंसलिंग में मेडिकल, कम्प्युटर, ब्यूटी पार्लर, रिटेल, सोलर, फायर फाइटर जैसे विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण हेतु युवाओं को पंजीकृत किया जायेगा। विदित हो कि 15 अक्टूबर को वशिष्ट कम्युनिटी हॉल जशपुर एवं जनपद…

Read More

जशपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति की बेटी आकांक्षा रानी ने किया कमाल, राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रतिनिधित्व, अंडर-19 बीसीसीआई टी 20 ट्रॉफी में बनाई जगह

जशपुर, 18 अक्टूबर/ क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19…

Read More

जशपुर का जशप्योर ब्रांड मध्यप्रदेश में छाया: रीवा में उत्पादों की जबरदस्त मांग, स्थानीय आदिवासी महिलाओं के हाथों बने शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों ने लोगों का दिल जीता, महुआ सिरप, च्यवनप्राश और छिन्द घास के टोकरे जैसे उत्पादों को मिल रहा है खूब प्यार

जशपुर, 18 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जशप्योर ब्रांड के माध्यम से स्थानीय आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को मध्यप्रदेश के रीवा में प्रदर्शनी लगागया गया है। जहॉ प्रदर्शनी का अवलोकन करके लोग बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं और उत्पाद को भी पसंद किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशप्योर ब्रांड का रीवा के विभिन्न स्थानों पर नियमित स्टॉल लगाई जा रही है। जहॉ जशपुर जिले के…

Read More

जशपुर: नाले में डूबने से हुई मौत, कलेक्टर ने मृतका के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जशपुर, 18 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरकोना निवासी सुखमईन बाई  का नाला के पानी में डुबने से 23 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र बीरबल राम एवं फुलसाय राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 1081.5 मिमी बारिश : कुनकुरी तहसील में सर्वाधिक, 10 वर्षों के औसत से थोड़ा कम

जशपुर, 18 अक्टूबर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1081.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1095.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 967.6 मिमी, मनोरा में 1459.4 मिमी, कुनकुरी में 1504.9 मिमी, दुलदुला में 931.1 मिमी, फरसाबहार में 639.2 मिमी, बगीचा में 1292.8 मिमी, कांसाबेल में 889.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर : प्रायमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी हुई दूर, सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित कार्यवाही से बच्चों की पढ़ाई लौटी पटरी पर

तत्काल सुनवाई होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर, 18 अक्टूबर / मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के प्राथमिक स्कूल में तत्काल दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिस कारण से ग्रामीणों ने स्कूल में…

Read More

ब्रेकिंग : सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक की तारीख में बदलाव, अब 22 अक्टूबर को होगी बैठक

जशपुर/रायपुर, 17 अक्टूबर/  सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के उद्देश्य से, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से जशपुर जिले के मयाली नेचर कैम्प में होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों…

Read More

महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभायेगा राज्य महिला आयोग – प्रियंवदा सिंह जूदेव

श्रीमती जूदेव सहित आयोग की पांच नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार सम्हाला जशपुर, 17 अक्टूबर/ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव के बड़ी बहु श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव सहित राज्य महिला आयोग की पांच नवनियुक्त सदस्यों ने गुरुवार को आयोग में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव के साथ महासमुन्द की सरला कौशरिया, बलौदा की लक्ष्मी वर्मा, सुकमा की दीपक सोरी और दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी ने भी कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर…

Read More

जशपुर की गोद में युवाओं का उत्सव : देशदेखा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एडवेंचर स्पोर्ट्स जंबूरी उत्सव का आयोजन, अन्य राज्य के युवा जशपुर की कला-संस्कृति, पर्यटन स्थल, स्थानीय कलाओं से होगें रूबरू

जशपुर जंबूरी उत्सव: देशदेखा में युवाओं के लिए रोमांचक उत्सव, 17 से 20 अक्टूबर तक होगा आयोजित जशपुर, 17 अक्टूबर/ जशपुर का देशदेखा पहाड़ी चार दिवसीय युवा उत्सव जशपुर जंबूरी का साक्षी बन रहा है, जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जशपुर की संस्कृति, पर्यटन और युवा शक्ति को एक मंच पर लाना है, जिसमें देशभर के युवा विभिन्न सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा देशदेखा में युवाओं के लिए जशपुर…

Read More

जशपुर का गौरव : तीन बेटियों का चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट अंडर-17 टीम में, सरगुजा संभाग में भी किया कमाल

सरगुजा संभाग की टीम में जशपुर की 13 बच्चियां लहरा रही अपना परचम सरगुजा संभाग की टीम ने प्राप्त किए रजत पदक जशपुर, 17 अक्टूबर/ क्रिकेट को भारत में खेल नहीं बल्कि जुनून के रूप में जाना जाता इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है। जहां जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। इसमें विशेष यह है कि जशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं…

Read More