जशपुर : वनरक्षकों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 11 से 18 दिसम्बर तक

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 8224913882 कर सकते हैं संपर्क जशपुर 10 दिसम्बर 2024/वनमण्डल अंतर्गत नोडल वनमण्डल में वनरक्षकों के सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 11 से 18 दिसम्बर तक रणजिता स्टेडियम जशपुर में आयोजित है। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी वनरक्षक भर्ती से संबंधित शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण की विस्तृत जानकारी वनमण्डल कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 8224913882 पर मुख्यलिपिक श्री दया राम भगत से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ईव्हीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जशपुर, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आगामी स्थानीय निर्वाचनों के पूर्व सभी ईव्हीएम के उचित रखरखाव हेतु जशपुर तहसील कार्यालय में बनाये गए ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैट वेयरहाउस का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए इंतजामों के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी के माध्यम से सभी कक्षों की निगरानी की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उनसे सुरक्षा संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ईव्हीएम…

Read More

जशपुर : बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम जशपुर 10 दिसम्बर 2024 / कलेक्टर रोहित व्यास ने 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जन समान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने, रेडियों एवं दूरदर्शन से…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 4 ठेकेदारों के निविदा निरस्त करने और 80 ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस थमाया

जशपुर 10 अक्टूबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अन्तर्गत संचालित जल जीवन मिशन में  कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जल जीवन मिशन के 04 ठेकेदारों के निविदा निरस्त एवं 80 ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर  के द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिला जशपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 300 से अधिक ठेकेदार कार्य कर रहें है, जिनमें से चार ठेकेदार के कार्य निराशाजनक जनक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई

 श्री विष्णु भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की कुम्हार समाज द्वारा अंकिरा में आयोजित किया गया था श्री विष्णु महायज्ञ जशपुर, 09 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या साय आज ग्राम अंकिरा में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुई। उन्होंने पूरे भक्तिभाव और  विधि विधान से भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना कर  प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद भक्तगणों को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

जशपुर : कलेक्टर जनदर्शन का हुआ आयोजन, लोगों की समस्याओं को जान कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जनदर्शन में जिले के नागरिकों के द्वारा राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के संबंध में आवेदन लाये गए थे। कलेक्टर ने सभी के आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक उनकी समस्याओं को जानते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।…

Read More

जशपुर : अवैध धान परिवहन रोकने चेक पोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण, जिले में बनाया गया 21 चेक पोस्ट

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन किया जा है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार धान के अवैध परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम धवईटोली में विद्युत समस्या से निजात हेतु 10.92 लाख रूपए की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ ग्राम धवईटोली तहसील फरसाबहार के ग्रामीणों को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या के निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर इस समस्या के निराकरण के लिए 10.92 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति मिलने के साथ ही वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। ग्रामीणों में प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंगीबहार के ग्राम धवईटोली, तहसील फरसाबहार के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम से मुख्यमंत्री…

Read More

जशपुर : अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी हुए रायगढ़ रवाना

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ भारतीय थलसेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती हेतु रायगढ़ में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले के अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। जिसके लिए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार परिवहन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई थी। जिसमें पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, इसमें 11 एवं 12 दिसम्बर को जशपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली…

Read More

जल जीवन मिशन : जशपुर के रेबड़ा में 156 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से हर घर को मिल रहा शुद्ध जल

जशपुर 09 दिसंबर2024/ जशपुर से लगभग 65 कि.मी. दूरी पर विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत शब्दमुंडा में स्थित ग्राम रेबड़ा में 156 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से सभी के घरों में पानी रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप जिले के हर गांव में जल जीवन के नल जल योजना से लाभान्वित करने विभाग द्वारा युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब जल्द ही ये रेबड़ा ग्राम ” हर घर जल” की श्रेणी में आ जायेगा। घर- घर तक नल से जल…

Read More