ऑपरेशन शंखनाद जारी: जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के दो मामलों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 07 गौवंशों को मुक्त कराया, एक पिक-अप वाहन जप्त

जशपुर/ जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंख नाद के तहत लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, जशपुर पुलिस द्वारा अब तक लगभग 750 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा चुका है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंख नाद के तहत् थाना दुलदुला व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 07 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण…

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना में प्रस्तावित तीरंदाजी अकादमी स्थल का निरीक्षण किया, रनिंग और साइकलिंग ट्रैक बनाने का दिया सुझाव

जशपुर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सन्ना तहसील में बनने वाले तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर रनिंग ट्रैक व साइकलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया ताकि खिलाड़ियो के अभ्यास करने की ज्यादा सुविधा मिले। प्रस्तावित स्थल लगभग 25 एकड़ है, जिस पर तीरंदाजी आकादमी का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना…

Read More

जशपुर पंचायत निर्वाचन 2025: 29 जनवरी तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 8 नामांकन पत्र दाखिल, 3 फरवरी तक जारी रहेगी नाम निर्देशन प्रक्रिया

06 फरवरी तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख जशपुर 29 जनवरी 2025/ पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् आज 29 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए 08 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस अवसर पर आब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, उप संचालक कुसुम बड़ा सहित समाज कल्याण अधिकारी टी पी भावे अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। नर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रमों अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक की, विभागों को पीएम जनमन योजना पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश

जशपुर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर अपडेट करने के को कहा। कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग, जलसंसाधन विभाग, विद्युत विभाग, लोकनिर्माण विभाग व सेतु विभाग को…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कोतबा में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण, निर्वाचन प्रेक्षक सुनील चंद्रवंशी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सराहा

जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जशपुर में नगरीय निकायों हेतु 11 फरवरी को होने वाले आगामी मतदान को देखते हुए तैयारियां तीव्र कर दी गईं है। जिसके लिए नगरीय निकायों के निवासियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु पूरे जिले में ‘जाबो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कोतबा के वार्ड क्रमांक 01 में लगाये गए ईव्हीएम प्रदर्शन का जायजा लिया। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों का…

Read More

जाबो कार्यक्रम : जशपुर में गूंजे मतदान के नारे! महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय और सेजेस मनोरा के छात्रों ने मतदान के प्रति जागरूक किया

जशपुर 29 जनवरी/ 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय जशपुर और सेजेस मनोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सिटी कोतवाली से होते हुए मुख्य मार्ग में रैली कर मतदान का संदेश दिया। सेजेस मनोरा के…

Read More

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 3, पार्षद पद के लिए 53 नामांकन दाखिल, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 159 नामांकन जमा

31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि, चुनावी प्रक्रिया जोरों पर जशपुर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नन्दजी पांडे, ओंकार यादव, रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्यय नाम…

Read More

राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन : जशपुर की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज में राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई, छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

जशपुर 28 जनवरी 2025/ राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में जशपुर के महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन आगामी मार्च में होने वाले गोवा के राष्ट्रीय स्तर के ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व हेतु हुआ है। सोमवार को रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित हुए राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में लक्ष्मी ने शतरंज के खेल में अपने 5 मैचों में से 3 मैच जीतते हुए 1 ड्रॉ…

Read More

निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा: निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कुनकुरी व कोतबा में स्क्रूटनी प्रक्रिया का किया निरीक्षण, चुनाव तैयारियों पर अधिकारियों संग की चर्चा

जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जिले के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी मंगलवार को जशपुर पहुंचे। उन्होंने आगमन पर नगरीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा बुधवार को नगर पंचायत कुनकुरी में स्क्रूटनी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एसडीएम नंदजी पांडेय से निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आये आवेदनों की जांच प्रक्रिया में शामिल हो कर उनका विश्लेषण किया। इसके पश्चात वे नगर पंचायत कोतबा पहुंचे जहां उन्होंने…

Read More

लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल: जशपुर में ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान, ईवीएम की जानकारी देकर मताधिकार के प्रति किया जा रहा प्रेरित

जशपुर 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जशपुर एसडीएम ओंकार यादव के दिशा-निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी दी जा रही है। और लोगों के शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा…

Read More